फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हर घर एक पौधा रोपने और देखभाल की अपील

विज्ञापन
एबीवीपी के ​शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंती छात्राएं।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य वक्ता जयललिता ने विद्यार्थी परिषद के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने सभी छात्राओं से पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर घर एक पौधा रोपने व उसकी देखभाल करने की अपील की।
विज्ञापन

शिविर में मेहंदी, कला, रंगोली, नृत्य, जूडो, कराटे, योगासन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। विभाग छात्रा प्रमुख खुशी सिंह व अतिथियों ने प्रतियोगी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य माधवी सिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख जयललिता, विभाग छात्रा प्रमुख खुशी सिंह ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया। इस मौके पर
कार्यक्रम संयोजक सोनाली पाराशर, दिव्यांशी गौतम, जिला संयोजक अनिल भारत, ज्ञानेश शर्मा, लव कुश, अखिलेश, तहसील संयोजक प्रवीण कुमार, सह संयोजक अभिमन्यु चौधरी, नगर अध्यक्ष आशीष चौधरी, नगर मंत्री आकाश, सह मंत्री अनिल गणेश, सुरेन्द्र पालीवाल, रक्षा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें