गांव निनामई के पास बंबे की पुलिया से दादों पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों से एक बाइक बरामद हुई है, जिसके कागज न मिलने पर गाड़ी को सीज कर दिया।
अलीगढ़ की थाना दादों पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा है। उनके पास से लूटा गया एक मोबाइल, नकदी सहित 315 बोर का तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद की है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गांव निनामई के पास बंबे की पुलिया से पकड़े गए इन लुटेरों में अजय निवासी बिजौली, थाना पाली मुकीमपुर और आशीष जाटव निवासी नमैनी, थाना कोतवाली कासगंज शामिल हैं। उनके पास से लूट गया मोबाइल सहित 3900 रुपये नकद, आधार कार्ड, पर्स भी बरामद किए गए। बरामद बाइक के कागज न मिलने पर सीज कर दिया गया।