फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों से रहें सावधान..लगातार उड़ा रहे खातों से धन

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में साइबर ठग लगातार सक्रिय हैं। लोगों को लालच देकर उनके एकाउंट से रुपये उड़ा रहे हैं। अकेले क्वार्सी थाने में एक पखवाड़े में सात मुकदमे दर्ज हुए हैं। ताजा मुकदमा ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के एक व्यवसायी ने दर्ज कराया है। शातिरों ने उनके साथ 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने व्यवसायी के मोबाइल नंबर को हैक कर बंद कर दिया, जिससे की उसे खाते से रकम निकालने की जानकारी न मिल सके।
विज्ञापन

विजय कुमार सक्सेना ने बताया कि उनका मोबाइल नंबर पांच मई को बंद हो गया था। कई प्रयासों के बाद भी नंबर चालू नहीं हुआ। सात मई को मामले में साइबर हैकिंग का शक हुआ। इस पर जिन बैंकों में खाते हैं, उनके अधिकारियों फोन कर खाते की जानकारी मांगी। इस पर पता लगा कि उसके बैंक खाते से दो बार में 12 लाख रुपये की रकम निकाली गई है। मामले की जानकारी मिलने पर होश उड़ गए। तत्काल अधिकारियों के जरिये बैक खाते से संबंधित एटीएम कार्ड को बंद करवा दिया। मामले में अज्ञात शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
शादी का विज्ञापन देख किया फोन, 25 हजार की ठगी हुई
अलीगढ़। क्वार्सी क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी के एक व्यक्ति संग 25 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित आरडी सिंह ने बताया कि वह रिटायर्ड बैंक कर्मी हैं। बेटे की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे हैं। पांच अप्रैल को एक विवाह के संबंध में विज्ञापन देख दिए गए नंबर पर फोन किया। फोन पर बात करने वाले ने खुद को डा. गिरीश कुमार रिटायर्ड सीएमओ बताया। फोन पर बात करने पर उन्होंने बताया कि वह चार दिन के लिए अपनी रिश्तेदारी में जा रहे हैं। नौ अप्रैल को एक व्यक्ति ने उनके नंबर से फोन कर खुद को एसआई यशपाल सिंह यादव, थाना चोमू बताते हुए कहा कि डा. गिरीश कुमार की गाड़ी से एक हादसा हो गया है।
विज्ञापन

इसमें बिजनौर के एक युवक की मौत हो गई है। मामले में चार लाख रुपये में समझौता हो गया है। उनको 25 हजार रुपये की जरूरत है। डॉ. गिरीश से भी इस बात की पुष्टि होने पर उन्होंने सहानुभूति में 25 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद से अब तक उक्त नंबरों पर फोन किया जा रहा है तो वह सभी बंद आ रहे हैं। ठगी का अहसास होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक मामले में तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें