फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के कारण स्टाइल के मार्केट ‘अमीर निशा’ से मुंह फेर रहे ग्राहक

विज्ञापन
अमीरनिशा मार्केट में सड़क पर भरे में से होकर गुजरते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
स्टाइलिश सामानों के लिए मशहूर महानगर के अमीर निशा मार्केट में वीरानगी फैल गई है। इसका मुख्य कारण बिन बारिश जलभराव है। दूर से ही जलभराव देखकर ग्राहक मुंह फेर कर चले जाते हैं।
विज्ञापन

अमीर निशा महिलाओं का पसंदीदा मार्केट है। खाड़ी देश से लेकर मुंबई तक में प्रचलित नए डिजाइन के कपड़े, जूते से लेकर अन्य तमाम सामान यहां आसानी से मिल जाते हैं। नाले जाम होने के कारण मार्केट के चौराहे पर कई दिनों से जलभराव हो गया है। पिछले दो साल से व्यवसायी इस समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम, थाना दिवस से लेकर जिलाधिकारी तक से शिकायत कर चुके हैं। जलभराव देखकर ग्राहक दूर से वापस लौट जाते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि अमीर निशा में जलभराव की जानकारी नहीं है। अभी पता कराता है। जलभराव की समस्या दूर कराने का प्रयास करेंगे।
महामारी के कारण दुकान 12 से 7 बजे तक खुल रहे हैं। भीषण गर्मी में बहुत कम ग्राहक आते हैं। जलभराव देखकर आने वाले ग्राहक भी वापस लौट जाते हैं। एएमयू पहले से ही बंद है। जलभराव रोकने का स्थायी समाधान के साथ-साथ दुकान सुबह 9 से रात 9 बजे तक खोलने पर प्रशासन विचार करे। जलभराव के कारण बीमारी फैलने का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवेद खान, अध्यक्ष, सिविल लाइन व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें