फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सूखे मेवों के गिफ्ट पैक से कट रही ग्राहकों की जेब, सजावट के नाम पर ठगी

Mon, 17 Oct 2022 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

350 रुपये से पांच हजार रुपये तक की कीमत के सूखे मेवे के पैक मौजूद हैं। हालांकि, आकर्षक पैकिंग के चलते लोगों की जेब भी कट रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार पर शगुन के तौर पर मिठाई के साथ-साथ लोग अब सूखे मेवे का गिफ्ट पैक (उपहार) भी देते हैं। बाजारों में सूखे मेवे के एक से बढ़कर एक सजावटी पैक ग्राहकों को लुभा रहे हैं। 350 रुपये से पांच हजार रुपये तक की कीमत के सूखे मेवे के पैक मौजूद हैं। हालांकि, आकर्षक पैकिंग के चलते लोगों की जेब भी कट रही है। महावीरगंज, छिपैटी, कनवरीगंज, बारहद्वारी सहित अन्य थोक बाजार में मिलने वाले सूखे मेवे के भाव और गिफ्ट पैक के वजन को देखें तो अंतर साफ नजर आएगा। लोगों का कहना है कि गिफ्ट पैक के खाली डिब्बे को घर लाकर उनमें सूखे मेवे रखकर उपहार के तौर पर देना सस्ता पड़ता है।

विज्ञापन

सजे गिफ्ट पैक दे रहे धोखा
जानकार बताते हैं कि त्योहारी सीजन में सूखे मेवे की आकर्षक पैकिंग के जरिये लोगों को ठगा जा रहा है। पैक पर न वजन दर्ज होता है और न ही एक्सपायर होने की समय सीमा। बाजार में सूखे मेवे के पैक की कीमत 350 से 500 रुपये तक है, जबकि उनमें 400 ग्राम से अधिक सूखे मेवे नहीं होते हैं।

इन पैक पर वजन की सील भी नहीं होती है। सूखे मेवे की थाल में 500 ग्राम बादाम, किशमिश, अखरोट, काजू, और मुनक्के होते हैं, कीमत बाजार में 2000 से ज्यादा नहीं है, लेकिन लुभावनी पैकिंग के कारण दुकानों पर इसकी कीमत पांच हजार रुपये तक वसूली जा रही है। इन सबके साथ ही पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन और टैक्स चोरी भी हो रही है।

दुकानदार बोले,बाजार में बजट के अनुसार सूखे मेवे के पैक तैयार कराए जा रहे हैं। 350 रुपये से दो हजार रुपये कीमत के गिफ्ट पैक हैं। इनकी काफी मांग है। दीपावली पर इनकी और भी मांग बढ़ेगी।
- विपिन गर्ग, सेंटर प्वाइंट

बाजार में मांग को देखते हुए सूखे मेवे के पैक बनवाए जा रहे हैं। हमारे यहां 450 से पांच हजार रुपये तक के गिफ्ट पैक की बिक्री हो रही है। एडवांस में इनकी बुकिंग की जा रही है।
- सुनील गोयल, रामघाट रोड
विज्ञापन

सूखे मेवों का बाजार भाव रुपये प्रति किग्रा
बादाम गिरी 800 रुपये
काजू 620 रुपये
मुनक्का 900 रुपये
किशमिश 900 रुपये
अखरोट 600 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें