फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: देवछठ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
खेरेश्वर महादेव मंदिर में देवछठ मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
खैर रोड स्थित सिद्धपीठ श्री खेरेश्वर धाम मंदिर परिसर में चल रहे देव छठ मेले में शुक्रवार को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शाम को श्रीकृष्ण लीला व रासलीला में देवकी-वासुदेव विवाह, कंस को आकाशवाणी और भगवान विष्णु के अवतार के प्रसंगों का मंचन हुआ, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन



दोपहर में राधे-राधे वूमेन क्राफ्ट की छात्राओं ने ब्रज गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रात में बीघाबाबू विनोद पेंटर, रवि लाला व ओमवीर शर्मा के अखाड़े और अखाड़ा अखिलेश आकाश, राया-मथुरा के बीच रसिया दंगल हुआ। शुभारंभ बिहारीजी सर्राफ और महामंत्री ऋषि ओम शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना व आरती से किया।


मलंग पहलवान की चुुनौती स्वीकार करने नहीं आया कोई पहलवान : हरदुआगंज कस्बे में दाऊजी महाराज मंदिर पर चल रहे देवछठ महोत्सव के दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक जयवीर सिंह व अभिमन्यु सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया। इससे पूर्व रामलीला मैदान पर चल रहे गणेश महोत्सव में उन्होंने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के साथ विधायक ने झाडू भी लगाई।
विज्ञापन



कुश्ती दंगल में करीब 70 कुश्तियां लड़ी गईं। 31 हजार रुपये की कुश्ती के लिए मथुरा के छाता निवासी मलंग पहलवान ने ताल ठोंकी लेकिन उनकी चुनौती किसी पहलवान ने स्वीकार नहीं की।
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन तिलकराज यादव ने दाऊजी महाराज मंदिर में छप्पन भोग लगाए। कार्यक्रम में दाऊजी मेला समिति के विनोद सोनी, चेयरमैन राजेश यादव, नेकराम शर्मा, धर्मेंद्र सिंह बंटू, उमेश पाठक एडवोकेट, बंटी चौहान, अमित सक्सेना, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें