फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अपने मसालों से बढ़ा रहीं असम की चाय की चुस्की

Sat, 19 Sep 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
चाय की पत्ती पैकिंग करतीं रीनेश देवी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
टप्पल ब्लॉक के गांव जहानगढ़ की रीनेश देवी ने आत्मनिर्भर बनने के लिए चाय की पत्ती को ही रोजगार का जरिया बना लिया। असम की चाय में वह अपने मसालों का स्वाद घोल रही हैं।
विज्ञापन



स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले जीवन ज्योति चांद सूरज स्वयं सहायता समूह के नाम से चाय पत्ती तैयार करने का काम शुरू किया। असम से मंगाई गई चाय की पत्ती में अपने स्तर पर तैयार मसालों का मिश्रण कर वह अलग स्वाद वाली चाय बाजार में उतार रही हैं।

खास बात यह है कि उनके इस छोटे से कारोबार से गांव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिला है। रीनेश देवी असम से चाय की पत्ती मंगाती हैं। इसके बाद उसमें इलायची, अदरक और तुलसी के पत्तों का मिश्रण किया जाता है।
विज्ञापन


मसालों की मात्रा और स्वाद का संतुलन तैयार करने के बाद चाय पत्ती की पैकिंग की जाती है। तैयार उत्पाद को स्थानीय स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें