क्या सीटी मारना छेड़खानी नहीं है...
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएस कॉलेज की नई बिल्डिंग का कमरा नंबर 6। इसी कमरे में 1 सितंबर को छात्राओं के साथ अभद्रता एवं छेड़खानी का आरोप लगा है। घटना के दिन समाजशास्त्र का क्लास चल रहा था। उस समय क्लास में मौजूद छात्र-छात्राओं की माने तो कमरे में पहुंचे छात्र नेता एवं उनके साथ आए युवकों ने जमकर हंगामा किया।
कुछ अनुरोध कर रहे थे कि फैकल्टी बंद करानी है आप लोग बाहर निकल जाए, वहीं कुछ बेंच पर चढ़कर हंगामा कर रहे थे। बेंच को पीट रहे थे और सीटी भी बजा रहे थे। कुछ युवक हॉफ पैंट या नेकर में भी थे। इसकी वजह से शिक्षिका समेत अधिकतर भयभीत छात्र-छात्रा क्लास से बाहर भाग गए।
कुछ छात्र-छात्रा सीधे-सीधे छेड़खानी की बात नहीं कह रहे है। सीटी मारे जाने की बात जरूर कर रहे है।