फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हादसे की अफवाह पर कंटेनर चालक को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

Fri, 27 Dec 2024 10:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक कंटेनर नो एंट्री में मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड पर क्वार्सी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह मीनाक्षी पुल से नीचे उतरा तो महाजन होटल के पास रास्ता संकरा होने के कारण कंटेनर स्कार्पियो से टकरा गया। इससे स्कार्पियो कुछ क्षतिग्रस्त हो गई। स्कार्पियो चालक ने शोर मचाया। मगर, कंटेनर चालक ने नहीं रोका।
विज्ञापन
किशनपुर तिराहे पर ट्रक से हुए एक्सीडेंट बाद चालक बाहर निकालते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहे पर 26 दिसंबर को स्कार्पियो को टक्कर मारकर आए कंटेनर को लेकर किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पीछे कई लोगों को रौंदकर आया है। इस पर भीड़ ने चालक को घेरकर जमकर पिटाई कर दी। इससे चालक बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


26 दिसंबर की रात नौ बजे एक कंटेनर नो एंट्री में मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड पर क्वार्सी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह मीनाक्षी पुल से नीचे उतरा तो महाजन होटल के पास रास्ता संकरा होने के कारण कंटेनर स्कार्पियो से टकरा गया। इससे स्कार्पियो कुछ क्षतिग्रस्त हो गई। स्कार्पियो चालक ने शोर मचाया। मगर, कंटेनर चालक ने नहीं रोका। इसी बीच राहगीरों ने शोर मचा दिया कि यह कंटेनर पीछे कई लोगों को रौंदकर आया है। इस पर भीड़ ने कंटेनर के जाम में फंसते ही उसे घेर लिया। भीड़ ने चालक को खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इससे मारपीट में चालक बेहोश हो गया। चौराहा पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी कुछ माजरा समझ पाते। तब तक वहां हंगामा होने लगा और जाम लग गया।

यातायात कर्मियों ने क्वार्सी पुलिस को सूचना देकर बुलाया। किसी तरह पुलिस ने भीड़ से कंटेनर चालक को बचाकर पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। क्वार्सी पुलिस के अनुसार कंटेनर नो एंट्री में कैसे आया इसकी जांच की जा रही है। अभी स्कार्पियो चालक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें