28 जुलाई को वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल डाला, लेकिन पोखर में कीचड़ पर जलकुंभी होने के कारण टीम उसे पकड़ने में सफल नहीं हुई।
अतरौली तहसील के गांव काजिमाबाद की पोखर के किनारे एक मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों की सूचना पर 28 जुलाई को वन विभाग की टीम पहुंच गई। हालांकि पोखर में गंदगी अधिक होने के कारण वह मगरमच्छ को नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन
गांव निवासी कपिल पाथरे, मुरारीलाल, दीपक, सनी, लालू, बलराम आदि ने बताया है कि करीब दस दिन पहले गांव के बीच बनी पोखर के किनारे एक मगरमच्छ नजर आया था। लोगों के शोर मचाने पर वह पोखर में चला गया।
28 जुलाई को वन दरोगा कृष्णकांत शर्मा, अंकित कुमार, वन रक्षक संजू कुमार व वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल डाला, लेकिन पोखर में कीचड़ पर जलकुंभी होने के कारण टीम उसे पकड़ने में सफल नहीं हुई।