फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: विजयगढ़ के गोपालपुर रजबहा में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम आज करेगी जांच

Tue, 18 Feb 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोपालपुर पोखर के आसपास कुछ बच्चे खेल रहे थे, उसी समय एक युवक समीप से गुजर रहा था, उसने वहां एक मगरमच्छ देखा तो वीडियो बनना शुरू कर दिया। इस वीडियो में रजबहा में मगरमच्छ मुंह खोले हुए तैरता दिखाई दिया।
विज्ञापन
गोपालपुर रजवाह में मगरमच्छ देखने से मची खलबली - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयगढ़ क्षेत्र के गांव गोपालपुर रजबहा में 17 फरवरी को एक मगरमच्छ दिखाई दिया, कुछ ग्रामीणों ने उसके बच्चे भी देखे हैं। देर शाम जब वन विभाग को इसकी सूचना दी गई तो अफसरों ने कहा कि 18 फरवरी को टीम भेज कर इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


गोपालपुर पोखर के आसपास कुछ बच्चे खेल रहे थे, उसी समय एक युवक समीप से गुजर रहा था, उसने वहां एक मगरमच्छ देखा तो वीडियो बनना शुरू कर दिया। इस वीडियो में रजबहा में मगरमच्छ मुंह खोले हुए तैरता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर काफी लोग रजबहा पर आकर एकत्रित हो गए। गोपालपुर, बजरंगपुर और मदौवा गांव के लोग पहुंच गए।

लोगों की भीड़ देखकर मगरमच्छ रजबहा में पानी के अंदर चला गया। अब ग्रामीणों को चिंता है कि कहीं रात में मगरमच्छ किसी पर हमला न कर दे। राहगीरों ने बताया कि रजबहा में छोटे-छोटे कई मगरमच्छ हैं। वन विभाग के रेंजर गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें मगरमच्छ मिलने की सूचना नहीं मिली है। 18 फरवरी को गांव में टीम भेज कर इसकी पड़ताल कराई जाएगी। इस क्षेत्र में मगरमच्छ मिलना नई बात नहीं है। अगर उसके बच्चे भी हैं तो भी देखा जाएगा। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें