फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दीवानी में पेशी के दौरान भागा अपराधी, पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूले, देर रात दबोचा

Sat, 08 Mar 2025 03:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मडराक के गांव नगला भीका के मुस्तकीम को 6 मार्च रात गांधीपार्क पुलिस ने भदेसी के पास से अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया था। 7 मार्च दोपहर करीब तीन बजे थाने के सिपाही व होमगार्ड उसे कोर्ट में पेशी पर ले जा रहे थे। जब वे उसे दीवानी में एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से भागा अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क थाना पुलिस द्वारा चाकू संग गिरफ्तार किया गया अपराधी दीवानी से पेशी के दौरान भाग गया। उसकी इस हरकत पर पकड़कर पेशी पर ला रहे पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। खबर पर अधिकारी भी आ गए। खोजबीन के दौरान भागा हुआ अपराधी ट्रेन की पटरी के पास से दबोच लिया गया।

विज्ञापन


मूल रूप से मडराक के गांव नगला भीका के मुस्तकीम को 6 मार्च रात गांधीपार्क पुलिस ने भदेसी के पास से अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया था। 7 मार्च दोपहर करीब तीन बजे थाने के सिपाही व होमगार्ड उसे कोर्ट में पेशी पर ले जा रहे थे। जब वे उसे दीवानी में एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में ले जा रहे थे। तभी उसकी हथकड़ी खोलकर कोर्ट के समक्ष पेश करने जा रहे थे। सिपाही कागज बनवाने में लग गया। 

होमगार्ड उसे देख रहा था। इसी बीच पलक झपकते ही वह गायब हो गया। इस पर दोनों के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर सिविल लाइंस व गांधीपार्क पुलिस के साथ सीओ तृतीय भी आ गए। काफी देर तक उसे खोजा गया। मगर कहीं नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। एक टीम तलाश में जुट गई। देर रात ट्रेन की पटरी के पास से उसे दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें