फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवां में श्रमिक की गला घोंटकर हत्या

Wed, 03 Feb 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाउस में श्रमिक की उसके ही मफलर से सोमवार की रात गला घाेंट कर हत्या कर दी गई। लोगों ने मंगलवार की सुबह शव को पानी की टंकी के पास पड़ा देखा तो घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सुनामई निवासी वली मोहम्मद 36 वर्ष पुत्र शेर मोहम्मद कासिमपुर पावर हाउस में ईडब्लूडी 4 में ऑपरेशन डी ग्रुप में श्रमिक पद पर था। जो फर्स्ट टाइप की डबल स्टोरी के आवासीय क्वार्टर में रहता था। सोमवार की रात करीब नौ बजे के बाद वह घर से बिना खाना खाए ही चला गया था।

 मंगलवार की सुबह क्वार्टर से 100 मीटर दूर पानी की टंकी के पास राहगीरों ने उसके शव को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जानकारी की एवं शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के तयेरे भाई खैराती पुत्र कली खां निवासी सुनामई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जवां छोटेलाल ने बताया कि वली मोहम्मद गले में निशान मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या गला घोंटकर किया गया है। खोजी कुतिया गुड्डी को बुलवा की मदद से सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें