फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में दलित की हत्या

Fri, 20 Jan 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
मेड़ के विवाद में दलित की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली के गांव मीरगढ़ी में मेड़ के बुधवार रात दलित युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी पर एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन

गांव मीरगढ़ी निवासी रेवती प्रसाद जाटव (30) पुत्र शंकर लाल किसान थे। बुधवार रात घर के बाहरी कमरे में सोए थे। भाई सतीश, मां विद्या देवी बाहर बरामदे में सो रही थीं। बताते हैं कि सोते समय ही चार लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। सतीश और विद्या देवी को चारपाई पर दबोच लिया। रेवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चोट सिर में लगने से उसकी मौत हो गई। हत्यारों के भागने पर परिजनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग आ गए। कोतवाल सुरेश बाबू यादव ने बताया कि रेवती का गांव के ज्ञान सिंह से खेत की मेेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में ज्ञान सिंह, कमल सिंह लोधी, यादराम और रोबिन ने हत्या की है। भाई सतीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना सीओ विजयेंद्र द्विवेदी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें