गोंडा के गांव कांसका में खेत पर पानी लगा रही गर्भवती महिला को दबंगों ने खींचकर ले जाने की कोशिश की और विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर डाली। जिसकी शिकायत शनिवार को एसएसपी से हुई है।
गांव कासंका निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसके दो बेटे व गर्भवती पुत्रावधू बीती रात खेत पर पानी लगा रहे थे। तभी गांव के ही दबंग वहां आ धमके। जिन्होंने महिला को खींचने का प्रयास किया। इतना ही नहीं पुत्रों द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पुलिस से करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते शनिवार को पीड़ित पक्ष एसएसपी दफ्तर पहुंचा। जिसमें एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।