बच्चों को खिलाए जाने वाले स्वास्थ्य वर्धक बिस्किट थ्रप्टिन के डिब्बे में तैयार किया गया एक्सप्लोसिव बेशक कम मारक क्षमता वाला माना गया है, मगर उसे बनाने की विधि ने इंटेलीजेंस को हिलाकर रख दिया है।
साथ ही केंद्रीय स्तर की खुफिया एजेंसियों के उन संकेतों को भी पुख्ता कर दिया है, जिनमें वह बार-बार कह रही हैं कि अलीगढ़ सरीखे पश्चिमी यूपी के कई संवेदनशील जिलों के ग्रामीण इलाकों को दहशतगर्द अपनी शरणस्थली बना सकते हैं या फिर इन ग्रामीण इलाकों से माहौल बिगाडने की कोशिश कर सकते हैं।
हालांकि अभी एजेंसियां या पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंचीं। मगर इसे पंचायत चुनाव से जुड़ी साजिश से लेकर बेवजह किसी को परेशान करने की खुराफात तक मानकर जांच की जा रही है।