फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
पॉश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महानगर की पॉश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर में एक फ्लैट के  ताले तोड़कर बदमाश दिनदहाड़े हजारों की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी अंतर्गत शहर की पाश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर के सिल्वर अपार्टमेंट में अशोक कुमार गुप्ता का फ्लैट है। वह कासिमपुर स्टेट बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर हैं। भाईदूज के मौके पर अशोक अपनी पत्नी अलका गुप्ता के साथ शनिवार सुबह दस बजे खैर गए थे।

उनका बेटा शगुन भी अपनी पत्नी पूजा के साथ आगरा गया था। जब शगुन वापस आया तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। मौके पर पड़ोसी व अन्य रिश्तेदार एकत्रित हो गए। थाना क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। बदमाश कई ताले चटकाकर घर से 80 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोेरी कर ले गए। दिनदहाड़े शहर के पाश इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें