फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की हत्या कर फंदे से लटकाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। इलाके के सिरियावां कला गांव में शुक्रवार दोपहर घर के भीतर पंखे से लटकता हुआ एक गर्भवती का शव बरामद किया गया। मृतका के पिता ने मामले में दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिरियावां कला निवासी मो असलम ने अपनी बेटी शबाना बीबी (25) की शादी साल भर पहले पड़ोसी अतीक अहमद के साथ की थी। अतीक इन दिनों मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता है। घर में उसकी बीवी शबाना अपनी सास और देवर कबीर के साथ रहती थी। असलम ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर शबाना को प्रताड़ित करने लगे थे। असमर्थता जाहिर करने पर ससुरालियों का कहर बढ़ता गया। शुक्रवार दोपहर सास और देवर ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर के भीतर पंखे से रस्सी के सहारे उसकी लाश लटका दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पवन द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें