कस्बा के अलीगढ़ रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर और एक जनरल स्टोर की दुकान के ताले तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपये का माल ले गए है। पीड़ितो ने थाने मे तहरीर दी है। क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी फखरुद्दीन की अलीगढ़ रोड स्थित अल्वी मेडिकल स्टोर की दुकान है।
शुक्रवार की रात्रि को चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान से सात हजार नकद और करीब बीस हजार की दवा ले गए। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। दूसरा घटना अलीगढ़ रोड स्थित लोकेश जनरल स्टोर के गोदाम के शटर का ताला तोड़कर चोर एक बीड़ी का बोरा कीमत लगभग दस हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले जाने में सफल हुए।