फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, दो दबोचे

Sun, 08 Apr 2018 01:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
गांव देवी नगला से एसटीएफ टीम द्वारा पकड़े गए तमंचा बनाने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसटीएफ ने गांधीपार्क पुलिस की मदद से शनिवार को दूसरे दिन फिर महानगर के गांधीपार्क इलाके के देवी नगला में छापेमारी कर अवैध हथियार (तमंचा) बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से अंतरराज्यीय सरगना फैक्ट्री संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक कारीगर भागने में सफल रहा है। मौके से 315 बोर के 50 तैयार तमंचों सहित हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


खास बात है कि गिरफ्तार फैक्ट्री संचालक पिछले सालों में कई बार जेल जा चुका है और पेशेवर हथियार सप्लायर है। बता दें कि शुक्रवार को एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने सासनी गेट में इसी तरह फैक्ट्री पकड़ी थी, जबकि शनिवार की यह कार्रवाई बरेली यूनिट ने की है।

एसटीएफ बरेली यूनिट के इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह के अनुसार पिछले दिनों बरेली के इज्जतनगर इलाके से बरनाम सिंह नाम का हथियार सप्लायर पकड़ा गया था। उसी से यह इनपुट मिला कि गांधीपार्क के देवी नगला में मंगल सिंह नाम का अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर फैक्ट्री चला रहा है और वह पश्चिमी यूपी के अलावा बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान तक हथियारों की सप्लाई देता है। शनिवार को सटीक सूचना थी कि एक तस्कर माल लेने आने वाला है।
विज्ञापन


इस सूचना पर दोपहर में मुखबिर व गांधीपार्क पुलिस की मदद से घेराबंदी की गई तो मंगल सिंह के अलावा अनूप सिंह को हथियारों सहित जीटी रोड की ओर आते देखा गया। मंगल सिंह अनूप को कन्नौज के लिए धनीपुर मंडी पर रोडवेज बस में बैठाने के लिए आया था। तभी दोनों को दबोच लिया गया। उनसे 50 तमंचों का बैग भी पकड़ा गया। बाद में मंगल सिंह की निशानदेही पर देवी नगला में फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां से कारीगर महेश भागने में सफल रहा। फैक्ट्री से तमाम उपकरण भी बरामद किए गए। बरामद माल व गिरफ्तार अभियुक्तों को गांधीपार्क थाने लाकर इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त
मंगल सिंह पुत्र गुरुदत्त सिंह निवासी नई बस्ती, थाना नदरई गेट, कासगंज।
अनूप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी जलालाबाद थाना गुरसहायगंज कन्नौज।

फरार अभियुक्त
महेश पुत्र बहोरी सिंह निवासी प्रिंस कॉलोनी देहली गेट 

यह हुआ बरामद
50 तमंचे 315 बोर, 9 रेती, 1 हथोड़ी, 1 ड्रिल मशीन, 1 शिकंजा, 1 निहानी, 1 धोकनी (पंखा), 7 छेनी, 5 सुम्मी (अन्य असलहा बनाने के उपकरण)। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें