फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की किडनी निकालने का आरोप, हंगामा

Mon, 23 Jan 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
अस्पताल में महिला की किडनी निकालने का आरोप, हंगामा - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
थाना बन्ना देवी इलाके में एक नर्सिंग होम पर किडनी निकलाने का आरोप लगाते हुए मरीज के तीमारदार और साथ में आए लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप था कि डाक्टरों ने बिना तीमारदारों को बताए मरीज का आपरेशन कर दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कह दिया कि जिसको जो शिकायत है वह लिखित में दे। 
विज्ञापन

बन्ना देवी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में सारसौल क्षेत्र की महिला को लाया गया। महिला के पेट में गांठ थी। महिला को जांच के लिए ओटी में ले जाया गया। कट लगा कर अंदर की स्थिति को देखा तो पाया कि महिला को गांठ के साथ और भी समस्या थी। जिसका इलाज दिल्ली संभव था।
 इस पर डाक्टरों ने वहीं पर कट लगाकर चीरा बंद कर दिया। परिजनों को पूरी बात बतायी। इस पर परिजनों को भ्रम हो गया कि महिला की किडनी निकाल ली गई है। वह हंगामा करने लगे। मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझाया कि इतनी जल्दी और इस तरह किडनी निकालना संभव नहीं है। इसके बाद परिजन शांत हो गए और महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें