फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की मां से कंपनी बाग पर लूट

Sun, 31 Jan 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रेलवे रोड इलाके के प्रमुख मशीनरी मार्ट कारोबारी पीडी दुबे की मां पुष्पा देवी को शनिवार देर शाम बाइक सवारों ने लूट लिया। घटना उस समय हुई, जब वह अपने नौकर संग स्कूटी पर किटी पार्टी से लौट रही थीं। छीनाझपटी के दौरान महिला स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जिन्हें नर्सिंग होम में भरती कराया गया है। खबर पर तमाम कारोबारी भी नर्सिंग होम पहुंच गए। पर्स में एक लाख के करीब का माल होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया गया है कि रेलवे रोड निवासी मशीनरी मार्ट कारोबारी पीडी दुबे का अप्सरा टॉकीज के बराबर मशीनरी उपकरण का काफी पुराना व बड़ा शोरूम है। उनकी मां पुष्पा देवी शाम को घर से एक किटी पार्टी में रामघाट रोड के होटल गईं। देर शाम करीब आठ बजे उन्हें दुकान पर ही रहने वाला शेखर नाम का नौकर लेने आया और स्कूटी पर बैठाकर लौट रहा था। तभी दुबे पड़ाव से कंपनी बाग की ओर बढ़ते समय गांधी मार्केट के बाहर काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने बराबर में आकर महिला से पर्स झपटा।

इस पर महिला ने पर्स बचाने का प्रयास किया। मगर खींचतान में पर्स की तनी महिला के हाथ में रह गई और वह गिर गईं। गिरने से महिला के सिर में चोट आई और बेहोश हो गईं। नौकर की सूचना पर परिजन दौड़े पहुंचे और विष्णुपुरी के नर्सिंग होम ले जाया गया। खबर पुलिस को भी दे दी गई।
विज्ञापन


 परिजनों के अनुसार पर्स में चार-पांच हजार रुपये नगद, मोबाइल, चाभियों के अलावा कुछ दैनिक प्रयोग के जेवर थे। कीमत का अंदाजा तो नहीं है। फिर भी एक लाख का माल रहा होगा। मां के होश में आने पर ज्यादा जानकारी होगी। इस खबर पर शहर के तमाम कारोबारी व व्यापारी भी नर्सिंग होम पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें