फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बस रुकवाकर सराफ को लूटा

Sat, 17 Mar 2018 01:46 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
गुरुतेज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपाचे सवार तीन बदमाशों ने मलसई पुल के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे निजी बस को रुकवाकर इसमें बैठे पंजाब के सराफा कारोबारी से 250 ग्राम सोने, मोबाइल व कपड़ों से भरे झोले को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने हवा में दो गोलियां भी चलाईं जिससे सभी यात्री दहशत में आ गए। लूट के बाद बदमाश गंगीरी की ओर भाग गए।  मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पंजाब के अमृतसर जिले के न्यू बाबा एवेन्यू तरनतारन रोड थाना बिडीविजढ़ निवासी गुरुतेज सिंह पुत्र बलकार सिंह शुक्रवार की दोपहर अतरौली-कासगंज वाली बस में बैठकर कासगंज के एक ज्वैलर्स के यहां सोने के आभूषण देने जा रहे थे। मलसई पुल पर अपाचे सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बस रुकवाई। 

बस के रुकते ही बदमाश तमंचे लेकर बस में चढ़े। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने हवा में दो गोलियां चलाईं। बदमाश गुरुतेज सिंह से सोने और मोबाइल, रुपये और कपड़ों से भरा झोला छीनकर भाग निकले। जानकारी मिलते ही पुलिस ने सड़कों पर चेकिंग की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। सीओ बरला और एसपी देहात भी वहां पहुंच गए। उन्होंने सराफा कारोबारी से पूछताछ की। इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें