फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः फावड़ा मार कर किशोरी की हत्या

Sun, 30 Aug 2020 12:47 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
शिखा का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर में शनिवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे चाय की दुकान चलाने वाली महिला को गाली देने पर बड़ा विवाद हो गया। कुछ लोगों ने पीटकर चाय विक्रेता की सोलह वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मूलरूप से एटा जनपद की निवासी ममता पत्नी पंकज गांव हरिदासपुर स्थित वाटर पार्क के सामने चाय का खोखा रखे हैं। खोखे पर वह अपने आठ साले के बेटे प्रिंस के साथ रहती हैं जबकि दो बेटियां और दो बेटे अलीगढ़ शहर के सारसौल इलाके में किराये के मकान में रहते हैं।


ममता के अनुसार शनिवार की शाम बराबर में ही चाय की दुुकान रखे राजू से उनका विवाद हो गया था। राजू शराब के नशे में उनसे गालीगलौज कर रहा था। मना करने मारपीट की। यह बात उन्होंने फोन कर अपने बेटे को बताई। इस पर दोनों बेटे और बेटियां मौके पर पहुंच गए। राजू के परिवार के लोग भी वहां आ गए। इसी बीच दोनों पक्ष में लाठी-डंडे चलने लगे। 
विज्ञापन




इसी दौरान कुछ लोग ममता की सबसे छोटी बेटी शिखा (16) पर हमलावर हो गए। उसके सिर पर फावड़े से हमला किया। गंभीर हालत में शिखा को लेकर ममता और बड़ा भाई विकास जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए भागे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही शिखा की मौत हो गई। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। ममता के पति पंकज कंटेनर चलाते हैं और वह फिलहाल अलीगढ़ से बाहर हैं। एसओ रामवकील के अनुसार गालीगलौज पर विवाद हुआ था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें