फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रात में शौच को गई किशोरी लापता, खेत में मिला खून से सना गमछा

Sun, 11 Oct 2020 11:26 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
गंगीरी में घटनास्थल पर डॉग स्काउट। - फोटो : ब्यूूराे
विज्ञापन
गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात भाभी के साथ सोई 14 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई। परिवार वालों ने रात भर तलाश की। रविवार की सुबह अपने ही बाजरे के खेत में शौच का लोटा, खून से सना गमछा, मिठाई का डिब्बा, सेक्स वर्धक दवाएं, इस्तेमाल किया कंडोम मिला। थाना पुलिस की सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी भी मौके पर पहुंच गए और डॉग स्क्वायड बुला लिया। एसपी देहात, एसपी सिटी, सीओ बरला गांव में डेरा डाले हुए हैं। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन



बताते हैं कि यह किशोरी छत पर अपने पिता के पास सोया करती थी। शनिवार को उसकी भाभी ने उसे कमरे में अपने पास सोने के लिए बुला लिया था। रात करीब 10 बजे भाभी की आंख खुली तो किशोरी लापता थी। उसने पहले घर के अंदर आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर परिवार वालों को जगाकर जानकारी दी। परिवार वालों के अनुसार किशोरी घर में पीछे का दरवाजा खोलकर गई थी। रात भर परिवार वालों ने तलाश की। पता न लगने पर रविवार की सुबह अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।


इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और परिवार के लोगों के साथ किशोरी की तलाश की। इस बार परिवार को अपने ही बाजरे के एक खेत में खून से सना एक गमछा, मिठाई का डिब्बा, इस्तेमाल किया कंडोम, सेक्स वर्धक दवाएं, लोटा बरामद हुए। इसके बाद पुलिस व परिवार वालों ने आसपास के खेतों में खड़ी बाजरे की फसल में घुसकर तलाश की लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। डॉग स्क्वायड भी कुछ खास सुराग नहीं दे पाया। पिता के अनुसार किशोरी आठवीं तक पढ़ी है। साल भर पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। 
विज्ञापन


खेत में पड़े मिले सामान से लगता है कि किशोरी के साथ कुछ गलत हुआ है। डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट टीम की मदद से किशोरी का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन

-मुनिराज जी, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें