Surendra Nagar firing women threw brick
- फोटो : Rupesh
महानगर के क्वार्सी के सुरेंद्र नगर में शुक्रवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक के घर पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। पहले इन युवकों ने गृहस्वामी के विषय में पूछा था और न मिलने पर गाली-गलौज की थी। जब महिलाओं ने विरोध में ईंट पत्थर फेंके तो युवक आधा दर्जन राउंड फायर करते हुए भाग गए।
सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। इस घटना के मूल में नशीले पदार्थों की बिक्री की देनदारी का विवाद निकलकर आ रहा है।
बताया गया है कि यहां दलवीर यादव नाम के युवक के घर पर पहुंचे युवकों ने जब उसके विषय में पूछा तो महिलाओं ने मना कर दिया। इस पर युवक गाली देने लगे। इस पर महिलाएं विरोध में आ गईं, उन्होंने ऐतराज जताया और विवाद में ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसी बात पर युवक अराजक हो गए और उन्होंने फायरिंग कर दी।
बाद में इलाके के लोगों के आने पर वह भाग गए। क्वार्सी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।