फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के बुलावे पर आए ‘गुंडों’ ने फैलाई दहशत

Sat, 24 Dec 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रामघाट रोड विद्या नगर स्थित शॉपिंग मॉल में बृहस्पतिवार शाम एक युवती ने दुकानदार से विवाद पर अपने ब्वायफ्रेंड और उसके दोस्तों को बुलाकर जमकर गुंडई कराई। एक पेशेवर अपराधी संग आए युवकों ने दुकानदार से मारपीट कर दी और जब दुकानदार एकत्रित हुए तो यह हवाई फायर करते हुए भाग गए।
विज्ञापन

घंटों भागदौड़ के बाद जब पुलिस ने इन युवकों को दबोचा तो इनमें एक नामचीन बिल्डर परिवार का युवक निकला। बाद में सिफारिशों का दौर शुरू हुआ। मगर पुलिस ने भी बिना सजा दिए नहीं छोड़ा। पहले तो रात भर सभी को बैठाए रखा और दो को शुक्रवार को शांति भंग में चालान काटकर भेजा, जबकि तीसरे को तमंचा व नशीले पदार्थ रखने के जुर्म में जेल भेजा।
वाकये के अनुसार बृहस्पतिवार शाम एक युवती शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल की दुकान पर कुछ खरीदने गई थी।
वहां उसका दुकानदार से किसी बात पर विवाद हुआ। बस वहां उसने फोन पर अपने ब्वायफ्रेंड व उसके दोस्त बुला लिए। इन युवकों ने आते ही वहां मारपीट, हंगामा शुरू कर दिया। जब अन्य दुकानदार एकत्रित हुए तो यह लोग भागे और भागते हुए उनमें से एक ने तमंचे से हवाई फायर किए। इस खबर पर पुलिस हरकत में आई और इन युवकों की तलाश शुरू हुई। यह युवक भागते समय मॉल के सीसीटीवी में कैद भी हो गए। इसलिए इनके चेहरे भी पहचान लिए गए। इनके साथ युवती भी भागती दिखी।
विज्ञापन

जब पुलिस ने तलाश शुरू की तो देर रात इन तीन युवकों को अब्दुल्ला कॉलेज रोड के एक होटल से पकड़ लिया गया। इनमें से एक क्वार्सी के बेगपुर का पेशेवर अपराधी बाइकर्स अजीम भी था, जिसके पास लोड तमंचा व कारतूस के अलावा 300 ग्राम नशीला पदार्थ भी मिला। इसके अलावा मोनू ठाकुर पुत्र विनोद ठाकुर निवासी सेंटर प्वाइंट, विकास पुत्र बुद्धसैन निवासी पत्थर बाजार भी पकड़े गए। इनमें मोनू शहर के नामचीन बिल्डर परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पकड़े जाने की खबर पर तमाम सिफारिशें शुरू हो गईं।
हालांकि रात में पुलिस ने किसी को नहीं छोड़ा। मगर कोई आपराधिक रिकार्ड न होने और पुलिस द्वारा सख्त हिदायत दिए जाने पर दोनों का शांति भंग में चालान किया गया। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार अजीम को जेल भेजा है, जबकि मोनू व विकास का शांति भंग में चालान किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें