फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या समाधान नहीं, बंदी मायूस न हों

Tue, 23 Feb 2016 02:07 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में सचिव ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहाकि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। आप लोग मायूस न हों। किसी भी प्रकार की विधिक सहायता हेतु प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए कारागार परिसर में पूर्व में ही विधिक सहायता केंद्र स्थापित किया जा चुका है। जिसके माध्यम से आप अपनी समस्याओं को प्राधिकरण तक पहुंचा सकते हैं और प्राधिकरण हर संभव विधिक सहायता उपलब्ध करायेगा।
विज्ञापन


कारागार विधिक सहायता केंद्र पर दो शिक्षित बंदी पीएलवी आपकी समस्या प्राधिकरण तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन भी किया गया। जिसमें कुल 9 मामले निस्तारण हेतु आए और 2 मामलों का निस्तारण करते हुए 1200 का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया। इस अवसर पर जेल विजिटर सदस्य पवन कुमार, रंजना मिश्रा, उपेन्द्र मिश्रा, पुरुषोत्तम सिंह, जेलर शैलेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें