फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेशपत्र न मिलने पर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

Sun, 10 Feb 2019 01:11 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Surendra Nagar firing women threw brick - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र न मिलने से निराश 12वीं की एक छात्रा ने नरौना आकापुर स्थित अपने घर में शनिवार को पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। यह देख परिजनों ने समझाकर उसे कमरे से बाहर निकाला। बाद में छात्रा को लेकर कॉलेज पहुंचे परिजनों ने भी जमकर रोष जताया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


गांव नरौना आकापुर निवासी विनोद कुमार की बेटी लक्ष्मी की मंगलवार से 12वीं की बोर्ड परीक्षा होनी है। शनिवार को लक्ष्मी प्रवेश पत्र लेने नरौना स्थित अपने बाल विकास इंटर कॉलेज पहुंची तो प्रबंधक ने बोर्ड से प्रवेशपत्र नहीं आने की बात कही। इससे निराश छात्रा रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची।

वह कमरे को अंदर से बंद कर पंखे से दुपट्टा डालकर जान देने की कोशिश करने लगी। पिता व अन्य परिजनों ने समझाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद छात्रा को लेकर स्कूल पहुंचे। वहां उनकी प्रबंधक से खासी कहासुनी हुई। छात्रा का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक की लापरवाही से प्रवेश पत्र नहीं मिला। इससे उनकी बेटी का पूरा साल बेकार हो जाएगा। 
विज्ञापन


- बोर्ड से कई स्कूलों के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र नहीं आए। इनमें लक्ष्मी भी शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षक से लेकर बोर्ड आफिस में भी शिकायत की है। छात्रों के हित में कोर्ट की भी शरण ली जा सकती है।
विज्ञापन

- राहुल कुमार, स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें