फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, महिला की मौत

Fri, 03 May 2019 02:25 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
 महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में देर शाम एक निर्माणाधीन मकान की छत भरभराते हुए गिर गई। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच बच्चों सहित सात लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विमला देवी पत्नी मनोहर लाल निवासी गली नंबर पांच बिहारी नगर थाना सासनी गेट के मकान में उसकी बेटी मधु अपने पति बलवीर सिंह व पांच बच्चों के साथ रहती थी। पति ढलाई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पिछले कई दिनों से उसके मकान में काम चल रहा था। कुछ दिन पहले मकान में बीम डलवाई थी, जिसके ऊपर बाद में गाटर पटिया बिछा दी गईं।

गुरुवार को मकान के ऊपरी हिस्से में शौचालय बनाने का काम चल रहा था। तभी बीम कमजोर होने के कारण घर की छत भरभराती हुई गिर गई। हादसे के दौरान घर में काम रही पत्नी मधु (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बलवीर सहित उसके पांच बच्चे पूजा (17), काजल (14), जतिन (10), अजय (4), मुस्कान (12) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के दौरान छत पर काम कर रहा मजदूर वीरेंद्र भी गंभीर रूप से घायल है। निर्माणाधीन मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घर में काम कर रहे मजदूर वीरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें