फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे हमलावरों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। घर के बाहर गली में शोरशराबा करने का विरोध करने पर बुधवार रात कुछ लोगों ने एक युवक की घर में घुसकर पिटाई लगा दी। हमलावरों ने घर के दरवाजे भी तोड़ दिए और सीने पर तमंचा रखते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार के अन्य लोगों के आ जाने पर हमलावर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और उसके पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला बीबीजई चौराहा निवासी मोहम्मद फरहान खां ने बताया कि उसके पिता गंभीर बीमार हैं। उसके मकान के बाहर गली में दरवाजे के पास बुधवार रात करीब आठ बजे मोहल्ले का ही शाहाब अपने पांच-छह साथियों के साथ शोरशराबा कर रहे थे। आवाज सुनकर वह बाहर आया और शाहाब को समझाया कि उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए यहां शोर मचाने के बजाय दूर हटकर बातें कर लो, इससे नाराज होकर शाहाब ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी और उसे मारने के लिए दौड़ पड़ा। वह बचाव करते हुए घर के अंदर घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इतने में शाहाब भी अपने साथियों के साथ पीछे से आ गया और बैठक का दरवाजा पैरों से ठोकरें मारकर तोड़ दिया। घर में घुस कर उसकी लात-घूंसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि शाहाब ने गोट से तमंचा निकालकर सीने पर रखकर धमकाते हुए कहा कि दोबारा मेरे मुंह लगने की कोशिश की तो जान से मार देंगे। इतने में उसकी मां और बहनें आ गई और उन लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि शाहाब और उसके पांच-छह अज्ञात साथियों के खिलाफ एक राय होकर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दिए जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें