फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टकराईं रोडवेज की बसें, एक की मौत

Tue, 26 Mar 2019 02:01 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हादसे के बाद फाउंड्रीनगर डिपो की बस के उड़े परखचे।   - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोमवार को तड़के पहर करीब तीन बजे नेशनल हाईवे-91 पर भरतरी के पास खड़े ट्रक में पीछे से फाउंड्री नगर डिपो (आगरा) की बस टकराई और इसी बस में पीछे से जयपुर डिपो (राजस्थान) की बस टकरा गई। इस हादसे में एक बस यात्री की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक सवारियां घायल हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया तब कहीं हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका। 

जानकारी के अनुसार फाउंड्री नगर डिपो (आगरा) की बस हरिद्वार से सवारियां लेकर आगरा जा रही थी। तड़के पहर करीब तीन बजे भरतरी के पास अचानक बस चालक को झपकी आई जिससे सड़क पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से बस टकरा गई। इसी के पीछे चल रही जयपुर डिपो (राजस्थान) की बस फाउंड्री नगर डिपो की बस से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे के समय अधिकांश सवारियां नींद की आगोश में थीं। हादसा होते ही वह सीटों से उछलकर बस के अंदर इधर-उधर गिरे और लहूलुहान हो गए। सवारियाें में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही गभाना थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, एसआई अरविंद सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

गभाना टोल प्लाजा की रिलीफ टीम और एंबुलेंस भी पहुंच गई। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर इस टीम और पुलिस ने जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे में फाउंड्री नगर डिपो की बस में सवार यात्री अजय (30) पुत्र शिवलाल निवासी ऊंचागांव थाना शमशाबाद (आगरा) की मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए यात्री
ध्रुव जाखड़ निवासी कंजोली भरतपुर, कविता, गनेश कुमार, अनुराग, अनीता, हर्ष कुमार, प्रदीप, ज्योति निवासी हरिद्वार, इंतजार निवासी सिकंदराबाद, शानू खान, नौसे खान, शाहजहां, जय मुखर्जी, मीना पाठक, बीना पाठक, आरती, जुबैर, सिमरन निवासी आगरा, रवि जोधपुर, फाउंड्री नगर डिपो परिचालक अनुराग शिकरवार निवासी कुमेरपुर आगरा, चालक लेखराज सिंह, राजेंद्र, केलाबाई, वैदिक बाई, रामनिवास निवासी कोटा राजस्थान, अरशद निवासी शाहजमाल अलीगढ़, लक्ष्मी देवी, विपिन शर्मा, योगेश निवासी देहरादून समेत तीस से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें