टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त रोडबेज बस।
- फोटो : संवाद
कस्बे के पंत चौराहे पर बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे अलीगढ़ की ओर से आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे बस में सवार 12 सवार यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे एटा डिपो की एक रोडबेज बस सवारियां लेकर अलीगढ़ की ओर से आ रही थी। बस जैसे ही बस पंत चौराहे पर पहुंची। तभी बस के चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा टकराई। इससे बस में सवार बदलूराम पुत्र देवी प्रसाद, रुचि पुत्री बदलूराम (18), शीला देवी पत्नी बदलूराम निवासी फर्रुखाबाद समेत 12 लोग घायल हो गए।
हादसे में घायलों की चीखपुकार मचने के बाद स्थानीय घटना स्थल पर दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर से बस का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।