रंजिशन कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या
- फोटो : रुपेश
क्वार्सी के जीवनगढ़ स्थित मरघट के पास सोमवार देर रात रंजिशन कबाड़ कारोबारी के सिर में गोली मार दी। मेडिकल कॉलेज से घायल को दिल्ली के लिए रैफर कर दिया।
कारोबारी को परिजन नर्सिंग होम लेकर जा रहे थे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बताया गया है कि इरशाद का कबाड़ कारोबार है। उनकी इलाके के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। सोमवार की रात वह मरघट के पास अपने साथियों के साथ चाय पी रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्हाेंने फायरिंग कर दी, एक गोली इरशाद के सिर में जा लगी।
गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोगों में भगदड़ मच गई। खून से लथपथ इरशाद जमीन पर जा गिरा। खबर मिलते ही क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर हालात में इरशाद को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। हालांकि अभी घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। देर रात उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
चूंकि हालत इतनी नाजुक थी कि परिजन दिल्ली के बजाय पास के ही नर्सिंग होम ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ क्वार्सी विनोद यादव के अनुसार मामला रंजिशन हमले का है। बाकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।