फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्सनल आईडी से दलाल ने बनाए 11 लाख के रेल ई-टिकट, दबोचा

Thu, 11 Apr 2019 01:30 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
आरपीएफ क्राइम ब्रांच द्वारा दबोचा गया रेल ई टिकट बनाने वाला दलाल। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
रेलवे की आईआरसीटीसी वेबसाइट पर पर्सनल आईडी बनाकर 11 लाख रुपये से अधिक के रेल ई-टिकट बनाने वाला एक दलाल आरपीएफ क्राइम ब्रांच की रडार पर आ गया। थाना गांधी पार्क के नौरंगाबाद क्षेत्र में स्थित राधे अपार्टमेंट में बुधवार रात को छापामारी कर क्राइम ब्रांच की टीम ने दलाल के पास से आठ पर्सनल आईडी सहित विद्युत उपकरण और 16 हजार रुपये की नकदी बरामद की। दलाल के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


आरपीएफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक के अनुसार नीतेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी संजय गांधी कालोनी, रावण टीला, क्वार्सी ने आईआरसीटीसी पर आठ पर्सनल आईडी बना रखी थीं। नौरंगाबाद क्षेत्र के राधे अपार्टमेंट में स्थित एक दुकान से ई-टिकटों का अवैध कारोबार करता था। 

छापामारी के दौरान उसके पास से चार तत्काल यात्रा के ई-टिकट सहित 11 लाख रुपये के ई-टिकट जारी करने का रिकार्ड मिला है। इसके साथ ही एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पूछताछ में पता लगा है कि यह लोगों को मंहगे दामों पर तत्काल यात्रा के ई-टिकट बेचाता था। दलाल को दबोचने वाली टीम में आरपीएफ अलीगढ़ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर, एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल देवकीनंदन, चंदन शर्मा, नरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें