फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वा एक्सप्रेस में एएमयू छात्र और टीटीई में हाथापाई

Mon, 14 Mar 2016 02:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
स्टेशन पहुंची एएमयू प्रोक्टेरियल टीम व सीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन में टिकट चेकिंग को लेकर एएमयू के छात्र और टीटीई में विवाद हो गया। मामला हाथपाई तक पहुंच गया। इसको लेकर कुछ देरी के लिए कोच में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


इसपर टीटीई ने जीआरपी, आरपीएफ,सिविल लाइन पुलिस और एएमयू की प्रोक्टोरियल टीम को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी छात्र को ट्रेन से उतार कर प्रोक्टोरियल टीम को सौंप दिया। इस मामले में किसी ने किसी को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

बताते हैं, रविवार शाम जब पूर्वा एक्सप्रेस दिल्ली से रवाना होकर गाजियाबाद स्टेशन पहुंची तो स्लीपर कोच में एएमयू के छात्र को सवार पाया। कोच में मौजूद टीटीई ने जब उसे टिकट दिखाने को कहा तो इसको लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


नौबत हाथापाई तक आ गई। इसपर टीटीई ने रेलवे कंट्रोल के माध्यम से घटना की सूचना जीआरपी, आरपीएफ को दे दी। इसके अलावा सिविल लाइन, सीओ तृतीय और एएमयू प्रोक्टोरियल टीम को भी इस बारे में बता दिया। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचते ही छात्र को कोच से उतार कर प्रोक्टोरियल टीम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें