फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस में हंगामा, आरोपी दबोचा

Sun, 31 Jan 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से इलाहाबाद जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में हंगामा करते हुए कोच कंडक्टर से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी को दबोच लिया, तलाश के दौरान उसके पास से शराब की पांच बोतलें निकली, जिन्हें शादी के लिए इलाहाबाद लेकर जा रहा था। जीआरपी ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई भी की।

इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि इलाहाबाद जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में खुर्जा रेलवे स्टेशन निकलने के बाद यात्री ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया और कोच कंडक्टर से अभद्रता भी की। रेलवे कंट्रोल के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर यात्री को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जसमीत सिंह निवासी तिलक नगर दिल्ली बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से शराब की पांच बोतलें और बरामद हुई। आरोपी का कहना था कि इलाहाबाद में उसे एक शादी में शामिल होने जाना था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बकौल इंस्पेक्टर जीआरपी आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें