फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, ससुरालियों पर हत्या दर्ज

Fri, 21 Sep 2018 01:49 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पुष्पा का फाइल फोटो। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी महेंद्र नगर की रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में फांसी लगाने से मौत हो गई। हालांकि ससुरालियों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है और उससे पहले उसने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। विवाहिता के मायका पक्ष की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवाहिता के जेठ को हिरासत ले लिया है। साथ ही ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


सासनी गेट निवासी 25 वर्षीय पुष्पा पत्नी जितेंद्र का विवाह तीन साल पहले हुआ था। शादी के बाद उनके एक पुत्र भी हुआ जो वर्तमान में डेढ़ वर्ष का है। पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ससुरालियों का आरोप है कि इसी से क्षुब्ध होकर पहले तो अपने डेढ वर्षीय पुत्र को फांसी लगाकर मारने की कोशिश की, लेकिन उसमें असफल होने पर स्वयं फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मायका पक्ष को सूचना दी। पला साहिबाबाद निवासी मायका पक्ष सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहुंच गया। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मायका पक्ष के आरोप पर विवाहिता के जेठ को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साबित हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें