फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातीराम बगीची पर दो समुदाय भिड़े, पथराव-फायरिंग

Sun, 28 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
पातीराम बगीची पर दो समुदाय भिड़े, पथराव-फायरिंग - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
मथुरा के जवाहर बाग कांड में शहीद पीपीएस अफसर मुकुल द्विवेद्वी द्वारा यहां सासनी गेट लड़िया में स्थापित कराए गए धर्मस्थल के एक छोर पर लघुशंका के विवाद में शनिवार रात दो समुदायों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान मारपीट के बीच मामूली पथराव व कुछ हवाई फायर से भगदड़ मच गई। मगर समय रहते पहुंची पुलिस ने हालात काबू कर लिया।
विज्ञापन

फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात है और अर्से बाद पैदा हुए विवाद को लेकर एक बार फिर निदान पर चर्चा शुरू हो गई है। देर रात तक पुलिस तहरीर देने व स्थायी समाधान निकालने की बात कर रही थी।भुजपुरा बाईपास से सटे लड़िया में दलित समाज के बुजुर्ग पातीराम की बगिया के एक कौने पर मुसलिम समाज रहता है।
यहां अर्से पहले बगिया में दखल को लेकर विवाद होता था। उस समय सीओ रहते मुकुल द्विवेद्वी ने यहां बगिया की चौहद्दी बनवाने के साथ इसमें एक धर्मस्थल स्थापित करा दिया था। इसके बाद से विवाद बंद हो गया था। अब एक कौने पर रहने वाले जेल में निरुद्ध सजायाफ्ता फुरकान के घर शनिवार रात कुछ लोग बाहर से आए थे। उनमें से एक युवक कौने पर लघुशंका करने लगा।
विज्ञापन

बगिया में मौजूद महिलाओं ने विरोध किया। इस बात पर तनातनी हो गई और दोनों ओर से भीड़ जमा हो गई। पहले तो दोनों ओर से गरमा-गरम बहस शुरू हुई। मगर कुछ ही देर में यहां मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले और एक-दो हवाई फायर भी हो गए।
इसी बीच सासनी गेट, कोतवाली, गांधीपार्क, देहली गेट, बन्नादेवी आदि थानों के फोर्स के साथ-साथ एसपी सिटी, सीओ प्रथम भी पहुंच गए। फोर्स के पहुंचने पर भीड़ तो तितर-बितर हो गई। मगर बगिया पक्ष के लोगों ने लघुशंका पर ऐतराज जताया। साथ ही तर्क दिया कि जब मना किया तो यह लोग दुर्व्यवहार पर उतर आए।
हालांकि जवाब में तर्क दिया गया कि इन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी। कुल मिलाकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया। इसके बाद देर रात तक पुलिस बल तैनात था। बगिया के पक्ष के लोगों से तहरीर देने व इलाके के लोगों को यहां दखल न देने के स्थायी समाधार पर विचार किया जा रहा था। एसओ सासनी गेट के अनुसार मामूली कहासुनी के बीच मारपीट हो गई थी। जो पुलिस के पहुंचने पर शांत हो गई। एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें