चर्च कंपाउंड इलाके से लापता छात्र अभिनव निखिल का सुराग नहीं मिला, इसको लेकर पूर्व विधायक विवेक बंसल एसएसपी से मिलने पहुंचे।
- फोटो : रुपेश
महानगर के चर्च कंपाउंड इलाके से लापता छात्र अभिनव निखिल स्कॉट का 20 वें दिन भी कोई सुराग नहीं है। इस मसले को बृहस्पतिवार को नए एसएसपी के सामने पूर्व विधायकविवेक बंसल आैर लीना कुमार ने रखा।
बंसल के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे परिजनों ने 24 घंटे के भीतर बच्चा बरामद नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। दूसरी तरफ, एसएसपी ने परिवार को आश्वस्त किया कि वह इस मामले की समीक्षा की जल्द बच्चा को बरामद करने का प्रयास करेंगे।
बन्नादेवी के चर्च कंपाउंड के रहने वाले 7वीं के छात्र अभिनव पुत्र अरविंद स्कॉट का 20 दिन पहले स्कूल जाते समय अपहरण हो गया था। इसके बाद बच्चे के परिजनों को 30 लाख रुपये रंगदारी देने का फोन आया। तब से पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। एसएसपी लव कुमार ने परिजनों को बताया कि एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मामले को लेकर गहराई से छानबीन कर रहे हैं।