फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर पलटने से खुली गोतस्करों की करतूत, आठ गाय मरीं

Sat, 21 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
आयल के टैंकर में ठूंसठूंस कर भरी गई गायें। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
गौतस्करों के हौसले बुलंद हैं । तस्करी के लिए गौतस्करों ने अब नया फार्मूला अपनाया किया है। वह बंद टैंकरों में गायोें को ठूंसकर ले जा रहे हैं। यह बात यहां हरदुआगंज में एक टैंकर के पलटने के बाद सामने आई । इंडियन ऑयल कंपनी लिखे इस टैंकर के अंदर गाय लदी थीं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तब तक टैंकर में भूसे की तरह ठूंसी आठ गाय मर चुकी थी, जबकि कुछ को जीवित निकाला गया। मौके पर हिंदूवादी कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होेंने इसे लेकर आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन


गौतस्कर अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं और नए फार्मूले अपना रहे हैं। शुक्रवार सुबह इंडियन ऑयल कंपनी लिखा एक टैंकर शाहपुर के बंबे के पास पलट गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी पहुंच गई। वहां ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। टैंकर के अंदर से आवाज आ रही थी। पुलिसकर्मियों ने जब अंदर जब झांककर देखा तो वह अचरज में पड़ गए । इस टैंकर में गाय व गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। इन्हें जब बाहर निकाला गया तो आठ गाय मृत निकली, जबकि चार गाय व चार बछड़े जीवित मिले।

टैंकर के चालक-परिचालक पहले से ही गायब थे। मामला चूंकि गायों की मौत से संबंधित था । इसलिए वहां थाना हरदुआगंज पुलिस के अलावा सीओ अतरौली विजयेंद्र कुमार, कोतवाल अतरौली भी पहुंच गए। मौके पर पशु चिकित्सक बुलाया गया। उसने मृत गायों के शवों का पोस्टमार्टम किया। शेष गाय व बछड़ों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बजरंग दल के  रामकुमार आर्य, जिला संयोजक केदार सिंह, मनोज भारद्वाज, लव ललित कुमार आदि काफी हिंदूवादी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने टैंकर संख्या आरजीवी 0806 के स्वामी व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें