फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बार अध्यक्ष के घर 26 लाख की चोरी

Fri, 19 Feb 2016 02:14 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र नगर निवासी अधिवक्ता गणेश शर्मा मूल रूप से कौड़ियागंज के रहने वाले हैं। पैतृक मकान में छोटे भाई नीरज शर्मा परिवार संग रहते हैं। वह पैतृक आढ़त और ईंट भट्ठा का व्यापार देखते हैं। नीरज शर्मा मंगलवार को परिवार के साथ किसी रिश्तेदारी में शादी में गए थे।
विज्ञापन


घर में नौकर/चौकीदार ठहरा हुआ था। रात को घर में सोने के बाद चौकीदार बुधवार सुबह सात बजे ताला लगाकर कहीं घूमने चला गया। इसके बाद 11 बजे करीब चौकीदार व खुद नीरज शर्मा परिवार के साथ लौटे तो पाया कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने पैतृक तिजौरी को काटा है और उसमें से करीब 23 लाख के जेवरात, ढाई लाख रुपये नगदी आदि माल गायब है।

यह देख वह दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ अपने भाई को जानकारी दी।   इस खबर पर एसओ अकराबाद मौके पर पहुंचे। शहर से गणेश शर्मा आदि भी पहुंच गए। इस संबंध में अकराबाद पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले में चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें