फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुले पर मां ने सीढ़ियों से फेंकी बच्ची

Sat, 06 Jan 2018 02:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
महिला द्वारा फेंकी गई बच्ची। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर दंपती में हुए विवाद के बाद गुस्से में मां ने दुधमुंही बच्ची को कठपुला के पैदल पुल की दो सीढ़ियों से नीचे सड़क पर फेंक दिया। यह देख आसपास के लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। आनन-फानन लोगों ने बच्ची को उठाया और महिला को बुरा-भला कहा। वह कुछ और कर पाते इससे पहले महिला भी बेहोश हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर बाद वह होश में आई तो अपना पता बताया, मगर फिर से बेहोश हो गई। देर शाम पुलिस ने महिला को उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया।

जवां थाना क्षेत्र के बरौली निवासी सुनील रोहतक हरियाणा में मजदूरी करता है। गुरुवार को वह अपनी पत्नी रेनू व दो माह की बच्ची के साथ रोहतक जाने को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां उससे ट्रेन छूट गई। इस पर उसकी पत्नी ने हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित धर्मपुर नगरिया में अपने मायके चलने को कहा तो पति ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि महिला अपनी दो माह की बच्ची को लेकर पैदल पुल पर चली गई और वहां से रसलगंज साइड उतरते समय दो-तीन सीढ़ियां ऊपर से बच्ची को सड़क पर फेंक दिया। यह देख उसके आसपास चल रहे लोगों ने महिला से भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इतने में महिला बेहोश हो गई तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला तथा उसकी बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंच गई। यहां कुछ देर के लिए होश में आई महिला ने अपने पति का नाम व पते की जानकारी दी और फिर बेहोश हो गई। इधर, पत्नी को खोजता फिर रहा पति पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस उसे अस्पताल ले आई। यहां पुलिस ने महिला को उसकी सुपुर्दगी में देकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें