फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े हार्डवेयर कारोबारी के घर में घुस कर लाखों लूटे

Sun, 17 Dec 2017 01:45 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हार्डवेयर कारोबारी के घर में घुस कर लाखों लूटे - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
थाना क्वार्सी की महेशपुर रोड स्थित फारेस्ट कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे हार्डवेयर कारोबारी दिलशाद के घर में घुसकर हथियारबंद तीन बदमाश 1.70 लाख रुपये नकद व 12 तोले सोने के आभूषण लूट ले गए। बदमाशों ने कारोबारी व उनके परिजनों को बाथरूम में बंद कर करीब पौन घंटे तक पूरे घर को खंगाला। बदमाशों के जाने के बाद दिलशाद नेे किसी तरह स्वयं, पत्नी व पुत्रवधु को बंधन मुक्त कराया। जिसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।  
विज्ञापन


दिलशाद की अकराबाद के पिलखना में हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उनका बड़ा बेटा जुल्फिकार पास की परचून की दुकान पर सामान लेने गया था, जबकि छोटे बेटे आशू और आरिफ स्कूल गए थे। घर पर दिलशाद, उनकी पत्नी शायमा और पुत्रवधु रुखसार थीं। दिलशाद के बड़े पुत्र की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। दिलशाद ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे इत्तफाक से घर का दरवाजा खुला रह गया था। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश लोग घर में दिलशाद भाई हैं क्या? कहते हुए घुस आए और हथियारों के बल पर दिलशाद, उनकी पत्नी और पुत्रवधु को बाथरूम में बंद कर दिया।

इसके बाद करीब पौन घंटे तक घर में लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दिलशाद ने किसी तरह बाथरूम खोलकर स्वयं व दोनों महिलाओं को बंधन मुक्त किया। इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई। सीओ तृतीय, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दिलशाद ने पुलिस को बताया कि लुटेरे घर से 1.70 लाख रुपये नकद और 12 तोले सोने के आभूषण ले गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दिलशाद की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची जो बदमाशों की बाइक की दिशा में ट्रैकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए बदमाश
अलीगढ़। दिलशाद के घर के पास स्थित स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीरें आ गई हैं। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों को तलाशने का काम कर रही है। सीसीटीवी में बदमाशों की बाइक है। पुलिस बाइक के नंबर आदि के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। दावा है कि जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें