फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से टकराई मैक्स व बाइक, एक की मौत, दो घायल

Fri, 26 Apr 2019 12:59 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरका रोड पर गुरुवार को मैक्स व एक मोटरसाइकिल सांड़ से टकरा गईं। मैक्स सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सूचना पर मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा के गांव बेरा जरारा निवासी श्रीनिवास शर्मा (58 वर्ष) पुत्र भरती को बुलंदशहर के कस्बा पहासू में अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जाना था। गुुरुवार को गांव से तूरी लेकर एक मैक्स पहासू भट्टे पर गई थी। श्रीनिवास भी उसी में सवार होकर पहासू चले गए। वापसी में वह मैक्स से ही अपने गांव जा रहे थे।

शाम करीब साढ़े सात बजे रास्ते में एक सांड़ खेतों से भागता हुआ बरका मार्ग पर आ गया। मैक्स और सामने से आ रही बाइक सांड़ में एक साथ टकराईं। इस हादसे में मैक्स सवार श्रीनिवास व बाइक सवार सुरजीत पुत्र ओमप्रकाश व सुरेशलाल पुत्र रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सुरजीत अपने मामा सुरेश को बरका चौक से मेडिकल स्टोर से दवा दिलाकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने तीनों घायलों को उठाकर सीएचसी भिजवाया। यहां श्रीनिवास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर श्रीनिवास के परिजन सीएचसी पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार मौके से मैक्स चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। कोतवाल का कहना है मैक्स किसकी है, जांच की जा रही है। मृतक के परिजन कोई तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें