फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस ट्रैकर ने बरामद कराई मेटाडोर

Mon, 22 Feb 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से शनिवार रात लूटी गई मेटाडोर जीपीएस ट्रैकर की मदद से क्वार्सी के रामघाट रोड इलाके से बरामद कर ली गई। इस दौरान दो बदमाश भी पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। खास बात है कि बदमाशों ने मेटाडोर को लूटने के बाद चालक को बुलंदशहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन


एसओ क्वार्सी के अनुसार दिल्ली के महीपालपुर निवासी महावीर प्रसाद शर्मा का ट्रांसपोर्ट है। उनकी मेटाडोर को पहाड़गंज इलाके से दो लोग शनिवार रात 11 बजे चार हजार रुपये में यह कहकर भाड़े पर लाए कि बुलंदशहर से दूसरी गाड़ी लेकर आनी है। मेटाडोर को चालक चंद्रकांत चला रहा था।

आरोप है कि रात में चालक को बुलंदशहर पर मारपीट कर फेंक दिया। इसके बाद दोनों बदमाश गाड़ी लेकर चले आए। बुलंदशहर पर फेंके गए चालक ने यह सूचना अपने मालिक को दी और मालिक ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद जीपीएस ट्रैकर की मदद से गाड़ी की लोकेशन सुबह नौ बजे रामघाट रोड पर देवत्रय अस्पताल पर पाई गई।
विज्ञापन


यहां पूछताछ में पता चला कि यह मेटाडोर को बेचने के इरादे से दो लोग घूम रहे हैं। बाद में पुलिस ने आसपास ही घूम रहे दोनों लोगों को दबोच लिया और मेटाडोर सहित थाने ले आई। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम मुख्तार खान निवासी शहजहांपुर व होशियार निवासी बेरी का नगला बुलंदशहर बताया। दोनों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें