फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय मानसिंह में पथराव, फायरिंग, तीन घायल

Sat, 20 Feb 2016 02:06 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिरनी गेट के मोहल्ला सराय मान सिंह में एक मोबाइल टावर लगा हुआ है। इस टावर के पास मंगलसेन का मकान भी है। शुक्रवार की रात कुछ लोग टावर पर आए और शराब पीने लगे। इस दौरान शराब के नशे में वह कुछ असहज हरकतें भी करने लगे। इस बात का मंगलसेन ने विरोध किया। इस पर हमलावर भड़क गए। बातों ही बातों में मामला तूल पकड़ गया और हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया साथ ही कुछ फायर भी किए।
विज्ञापन


पथराव के चलते मंगलसेन, उसका बेटा भोला शंकर और बेटी पूजा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने उनकी तलाश भी की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। अब पुलिस मोबाइल टावर संचालक पर शिकंजा कसके आरोपियों तक पहुंचेगी। दूसरी ओर घायलों की मरहम पट्टी करा दी गई है।

मेडिकल कॉलोनी में फायरिंग से दहशत
अलीगढ़। थाना सिविल लाइन इलाके में मेडिकल कॉलोनी में  शुक्रवार की रात दो बाइक सवार फायरिंग करके भाग गए। अचानक हुई इस फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने फायरिंग करने वालों की तलाश करने की कोशिश की लेकिन फायरिंग करने वालों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें