फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ने गला रेतकर आत्महत्या का किया प्रयास

Thu, 14 Dec 2017 01:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
दो परीक्षाओं में से युवा एक ही परीक्षा दे पाएंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलोजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परवेज अनवर खान ने विभाग में गला रेतकर आत्म हत्या का प्रयास किया है। उन्हें गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। डॉ. परवेज मूलरूप से हरदोई के निवासी है। फेसबुक पर डाले गए सुसाइड नोट में उन्होंने कई शिक्षक व एएमयू के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।  
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक प्रो. हैरिस खान के कार्यालय में डॉ. परवेज अनवर खान ने अपने आप को बंद कर ब्लेड से गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया। अधीक्षक द्वारा इसकी सूचना देने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर डॉ. परवेज को कमरे से निकाला और इमरजेंसी में भर्ती कराया। इस घटना के बाद एएमयू में हड़कंप मच गया है। हालांकि डॉ. परवेज अब खतरे से बाहर बताए जा रहे है। उन्हें मनोचिकित्सक भी देख रहे हैं। इससे पूर्व डॉ. परवेज ने फेसबुक पर सुसाइड नोट भी अपलोड किया है।

उसमें उन्होंने कई शिक्षक व दूसरे विभाग के लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसकी वजह से एएमयू में खलबली मच गई है। जकरिया मार्केट के समीप रहने वाले डॉ. परवेज एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और इस सिलसिले में लगातार शिक्षकों से संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न एएमयू छात्रसंघ चुनाव के लिए विवि प्रशासन द्वारा गठित कोर कमेटी में भी ये शामिल थे। चुनाव के दौरान इन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस संबंध में जेएन मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक प्रो. हैरिस खान ने बताया कि स्ट्रेस की वजह से ऐसा किया होगा। मनोचिकित्सक से भी उन्हें दिखाया जा रहा है।

उनके पिता को सूचना दे दी गई है और वह कल आने वाले हैं। फेसबुक पर अपलोड किए गए सोसाइड नोट के संबंध में उन्होंने अनभिज्ञता जताई। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि अब वह खतरे से बाहर हैं। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें