फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के धर्मांतरण की सूचना पर थाने में हंगामा

Thu, 19 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
थाना देहलीगेट में दूसरे समुदाय के साथ जाने वाली विवाहिता के मामले में एसओ अनुज से वार्ता करते हिन्दू संगठन के लोग। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
थाना देहली गेट में विवाहिता के दूसरे समुदाय के युवक के साथ चले जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामला तूल पकड़ने पर हिंदूवादी संगठनों के नेता भी थाने पहुंचे और आरोप लगया कि महिला का धर्मांतरण कराया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वह धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण दे रही है। करीब एक घंटे की कावायद के बाद दोनों पक्षों में हुई मध्यस्थता के बाद महिला अंत में अपने माता पिता के साथ जाने के लिए तैयार हुई। महिला के तीन बेटे हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से सिकंदराराऊ के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी  15 साल पहले बुलंदशहर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बेटे भी हुए। महिला का पति दिल्ली की किसी फैक्ट्री में काम करने लगा और वह लोग नौरंगाबाद रावणटीला पर रहने लगे। पिछले दिनों महिला अपने पति को छोड़कर तीनों बेटों को लेकर मायके आ गई और वहीं रहने लगी। यहां पर दो बेटों को मायके छोड़ा और एक बेटे को साथ लेकर देहली गेट में रहने वाले एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई।

इस पर पति ने रिपोर्ट दर्ज करा दी कि उसकी पत्नी घर से पैसा जेवर आदि लेकर दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई है। महिला दूसरे समुदाय के युवक के साथ देहली गेट में रह रही थी। महिला का पति अलीगढ़ आया और शाहजमाल चौकी पर गया। यहां पर पति के खिलाफ रिपोर्ट पहले से ही लिखी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शाहजमाल निवासी गैर समुदाय के युवक को 151 में जेल भेज दिया। बाद में उसने अपनी जमानत करा ली। लेकिन जब पति पहुंचा तो उसके खिलाफ भी रिपोर्ट लिखी हुई थी। उसे भी 151 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  बुधवार को भाजपाई धर्मांतरण की सूचना पर थाने पहुंच गए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मनोज शर्मा, विनय वार्ष्णेय सहित सभी लोग थाने पहुंचे। वहां महिला और उसके माता पिता को भी बुलवाया गया।

यहां पर भाजपाई और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे की कवायद के बाद महिला ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके रह लेगी लेकिन अपने पति के साथ नहीं रहेगी। थाना प्रभारी देहली गेट अनुज कुमार ने बताया कि महिला अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसकी मर्जी के मुताबिक उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें