फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जशीट के बाद तनाव में हाथरस कांड के आरोपी

Sun, 20 Dec 2020 12:40 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस के चंदपा कांड के चारों आरोपियों के होश उड़ गए हैं। हत्या व दुष्कर्म के आरोप में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दायर किए जाने की खबर मिलने के बाद से वे तनाव में हैं। उनके इस पर कारागार प्रशासन ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है और चारों को अलग-अलग बैरकों में रखने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



हाथरस कांड में सीबीआई ने 69 दिन तक जांच करने के बाद शुक्रवार को हाथरस न्यायालय में चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के आरोपों में चार्जशीट दायर की है। हालांकि यह खबर शुक्रवार को ही मीडिया में वायरल हो गई। मगर, उन तक यह खबर देर रात पहुंची। खबर मिलने के बाद से वे तनाव में आ गए। उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं।


उनका खाने पीने तक में मन नहीं लगा। एक दूसरे से बातचीत तक बंद कर दी गई। किसी अन्य साथी बंदी से भी बातचीत नहीं की। यह खबर जब कारागार अधिकारियों तक पहुंची तो उनकी निगरानी बढ़ा दी गई। उनके तनाव को देखते हुए शनिवार शाम को यह निर्णय लिया गया है कि उन्हें अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया जाएगा। कारागार अधीक्षक आलोक सिंह ने इतना ही बताया कि संभव हुआ तो रविवार को उनकी बैरकें नए सिरे से आवंटित कर दी जाएंगी। फिलहाल उनकी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें